भारत में UFO देखे जाने की घटना (UFO sighting in India)


UFO sighting reports in India (भारत में UFO देखे जाने की घटना)

Hello friends, आज मैं आपके साथ यूएफओ से जुड़ी कुछ ऐसी घटनाएं बताने जा रहा हूं, जो भारत से जुड़ी हुई है।
UFO sighting reports in India. Aliens UFO seen in India. UFO in Indian news channel. Cigar shape, disk shape and triangle shape ufos are seen in India.

कई सौ सालो से एलियंस हमारे धरती पर आते रहे हैं।  जिस का ज्ञान बहुत कम लोगों को ही है। आज मैं आपके साथ यहां पर कुछ ऐसी बातें शेयर करने जा रही हूं। जो भारत में घटित उन घटनाओं से है जो यूएफओ और एलियन से जुड़ी हुई है।

UFO sighting in New Delhi (नई दिल्ली में UFO देखे जाने की घटना)

हलाकि भारत में बहुत पहले से यूएफओ देखे जाने की घटना सामने आई है, लेकिन बात करें तारीख की तो सबसे पहले यूएफओ 1991 में 15 मार्च को नई दिल्ली में देखा गया था। 25 लोगों का कहना था कि उन्होंने एक सिगार के आकार का यूएफओ देखा है।

UFO sighting in Kolkata (कोलकाता  में UFO देखे जाने की घटना)

उसके बाद सन 2007 में 29 अक्टूबर को कोलकाता में एक ऐसा UFO देखा गया, जो गोलाकार था और वह अपना आकार बदलता था जैसे कभी त्रिकोण तो कभी एक शिकार के आकृति में, और वह काफी तेज रोशनी बाहर छोड़ता था। इस यूएफओ की पुष्टि 100 से ज्यादा लोगों ने की थी।

UFO sighting in Ladakh (लद्दाख में UFO देखे जाने की घटना)

तीसरी घटना सन 2013 में लद्दाख बॉर्डर पर देखा गया था। इस घटना में 100 से ज्यादा यूएफओ की देखी जाने की बात सामने आई और इसकी पुष्टि भारतीय सेना के सैनिकों ने की थी।

UFO sighting in Pune (पुणे में UFO देखे जाने की घटना)

चौथी घटना सन 2014 में 1 नवंबर रात के 8:55 पर तीन उड़नतश्तरियों को पुणे मैं देखा गया था, और इसका वीडियो YouTube पर भी अपलोड किया गया था।

UFO sighting in Gorakhpur (गोरखपुर में UFO देखे जाने की घटना)

पांचवी घटना सन 2015 में गोरखपुर, उत्तर प्रदेश में देखा गया, जो अब तक का सबसे बड़ा यूएफओ यानी उड़नतश्तरी था, यह काफी हैरान कर देने वाला दृश्य था इसकी खबर न्यूज़ चैनल और अखबार में भी आई थी।

UFO और एलियंस से जुड़ी विडियोस (Videos)




आप UFO के बारे में क्या सोचते हैं?

दोस्तों यह यूएफओ से जुड़ी घटनाएं सच है या झूठ कुछ कहा नहीं जा सकता। जिन्होंने नहीं देखा वह इस पर विश्वास नहीं करते लेकिन जिन्होंने इसे देखा है, वह इसे नकार नहीं सकते।आप इस बारे में क्या सोचते हैं। क्या UFO होता है या यह एक बहुत बड़ा झूठ है। आपको क्या लगता है, कृपया अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें और हमें बताएं आप यूएफओ के बारे में क्या सोचते हैं। धन्यवाद

No comments:

Hindi Study वेबसाइट पर आपका स्वागत है. कृपया! कमेंट बॉक्स में गलत शब्दों का उपयोग ना करें. सिर्फ ऊपर पोस्ट से संबंधित प्रश्न या फिर सुझाव को लिखें. धन्यवाद!

Powered by Blogger.