क्या पृथ्वी को एलियंस से खतरा है?

पृथ्वी को एलियंस से खतरा है
इस ब्रम्हांड में हम इंसान यह मानते हैं कि हमारे पृथ्वी के अलावा भी क्या कोई ऐसा ग्रह है। जहां पर हमारी तरह जीव जंतु रहते हैं। हो सकता है वह जीव टेक्नोलॉजी और विज्ञान के मामले में हमसे लाखों साल पीछे हो या फिर यह भी हो सकता है कि वह विकास के मामले में हम से कहीं ज्यादा उन्नत हो। क्या एलियंस सच में होते हैं?
पृथ्वी से एलियंस को सिग्नल भेजना
पृथ्वी से हर रोज न जाने कितने सिग्नल इस ब्रह्माण्ड में भेजे जाते हैं। जो यह पता करने के लिए होते हैं कि इस ब्रम्हांड में क्या कोई और भी ऐसा ग्रह है जहां जीव रहते है। ब्लैक नाइट सैटेलाइट (एलियंस का खुफिया उपग्रह)
लेकिन अगर सोचा जाए। तो हम इन 150 सालों में टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में इतने आगे बढ़ चुके हैं। जिसकी वजह से न जाने कितना प्रदूषण इस वातावरण में फैल चुका है। और हर रोज फैलता ही जा रहा है। तो सोचिए अगर कोई हमसे कही ज्यादा उन्नत सभ्यता इस ब्रम्हांड में मौजूद है। तो उनके ग्रह का क्या हालत हुआ होगा।

एलियंस पृथ्वी के लिए खतरा साबित हो सकते हैं
अगर हम उनको सॅटॅलाइट के जरिये संदेश दे रहे हैं कि यहां इस पृथ्वी पर मानव जाति का वास है। तो यह हमारे लिए खतरनाक साबित हो सकता है। क्योंकि हमारे पास अभी भी प्राकृतिक कई संसाधन उपस्थित हैं। अगर किसी और उन्नत सभ्यता हमारे ग्रह के बारे में जान लिया। ऊपर से उनको सिग्नल भेजकर यह बताना है कि हम यहां पृथ्वी पर रहते हैं। तो यह हमारे लिए सबसे बड़ी बेवकूफी होगी।
क्योंकि अगर उस ग्रह की प्रजाति हमसे हजारों साल टेक्नोलॉजी और ज्ञान के क्षेत्र में आगे हैं। तो उनके लिए हम मातृ कीड़े मकोड़े के समान होंगे। क्योंकि वह पल भर में हमारे पृथ्वी पर कब्जा करने की छमता रख सकते हैं। और हमारे संसाधन का उपयोग अपने ग्रह के लिए कर सकते हैं।

अगर उनको यह पता चल जाता है कि हमारे पृथ्वी पर भारी मात्रा में प्राकृतिक संसाधन है। तो उन संसाधनों का उपयोग वह अपने ग्रह के लिए तथा अपने लोगों के भलाई के लिए कर सकते हैं। जिसका बहुत भारी नुकसान हम पृथ्वी वासियों को भुगतना हो सकता है।
आपका एलियंस के बारे में क्या मानना है?
इसीलिए मेरा मानना है कि हमें इस तरह के सिग्नल को कभी इस ब्रह्माण्ड में नहीं भेजना चाहिए। जिससे किसी और ग्रह की उन्नत सभ्यताएँ यह जान जाएं कि हम यहां इस पृथ्वी पर रहते हैं। भगवान ने हमें जितना दिया है। उतने में ही हमें खुश रहना चाहिए। तथा इस पूरे मानव जाति की सुरक्षा एवं पृथ्वी की सुरक्षा के बारे में हमें सोचना चाहिए। क्योंकि किसी ने यह सत्य कहा है कि मानव जाति का विकास ही विनाश का कारण बनेगा।
No comments:
Hindi Study वेबसाइट पर आपका स्वागत है. कृपया! कमेंट बॉक्स में गलत शब्दों का उपयोग ना करें. सिर्फ ऊपर पोस्ट से संबंधित प्रश्न या फिर सुझाव को लिखें. धन्यवाद!