समय यात्रा (Time travel) in Hindi

समय यात्रा (Time travel) के बारे में

Time travel in Hindi. Samay yatra in Hindi. Kya samay yatra sambhav hai.

नमस्कार! दोस्तों, मेरा नाम HindiStudy.in है। आज मैं यहाँ टाइम मशीन के बारे में बात करने जा रहा हूं। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं कि जब भी हम टाइम मशीन के बारे में सुनते हैं। तो हमारे दिमाग में ख्याल आता है कि काश हम अपने अतीत में जाकर उन गलतियों को सुधार सकते जो हमसे हुई है।

दोस्तों अगर देखा जाए तो हर इंसान इस बारे में जरूर सोचा होगा। क्योंकि हर किसी न किसी व्यक्ति से जरुर कुछ ना कुछ ऐसी गलतियां हुई है। जो वो अतीत में जाकर सुधारना चाहता है। 

अगर हमें टाइम मशीन के जरिए भविष्य में जाने को मिले। तो हम क्या करना चाहेंगे? ऐसी कौन सी चीज है जो हम भविष्य में अपने बारे में जानना चाहेंगे?

दोस्तों, मैं यहां पर एक अपना अनुमान आप सभी लोग से शेयर करने जा रहा हूं। इसका मेरे पास कोई प्रूफ नहीं है। यह सिर्फ मेरी एक सोच है।

भूतकाल में समय यात्रा

मान लो कोई एक व्यक्ति अपने भूतकाल में जाकर अपनी गलतियों को सुधार कर वापस अपने वर्तमान समय में आता है। फिर भी वर्तमान समय में किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं पायेगा । ऐसा क्यों होगा? चलिए जान लेते हैं।

दोस्तों, ऐसा इसलिए होगा क्योंकि जिस व्यक्ति ने अपने भूतकाल में जाकर अपनी गलतियों को सुधारा है। उसी क्षण वहां से एक नया टाइमलाइन यानी एक नयी समय रेखा की रचना हो जाती है। अर्थार्थ आप कह सकते हैं कि उस भूत काल में सुधारे गए गलतियों की वजह से आपका उस समय का अस्तित्व की अपनी एक नई दुनिया बन जाती है। 

लेकिन आपकी जो वर्तमान स्थिति है उसमें किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं होगा। हालांकि उस गलती के सुधारने के बाद एक आप का जो नया भविष्य बनेगा वो किसी और समय रेखा में होगा। इसलिए आप यह कर सकते हैं कि भूतकाल में जाना व्यर्थ है। क्योकि आप अपना पीछे की चीज़े नहीं बदल सकते।

भविष्यकाल में समय यात्रा

अब आते हैं, भविष्यकाल के बारे में, अगर हमें टाइम मशीन के जरिए भविष्य में जाने को मिले। तो इसके बहुत सारे फ़ायदे हमें मिल सकते हैं। जैसे भविष्य में पहुंचने पर अगर हम अपने आपको देखते हैं और अपने आप से बात करते हैं। तो पता चलता है कि हमने कई ऐसी गलतियां कर दी है। जो कि भविष्य के व्यक्ति के अनुसारभूतकाल है। 

लेकिन आपके अनुसार वह वर्तमान होगा। यानी कि आप अपने वर्तमान में जाकर जिन कामों को करने वाले हैं। अर्थात जिन कामों को करने से आपको भविष्य में हानि हो सकती है। वह काम आप करना बंद कर देंगे या उसमे सुधर कर सकते हैं। तथा दूसरी तरफ यानी जो सही निर्णय हो सकता है उन्हें निर्णय की तरफ आप अपना ध्यान लगा सकते हैं। इसलिए हम यह कह सकते हैं कि भविष्य में जाना भूतकाल में जाना के अपेक्षा ज्यादा सही रहेगा।

क्या समय यात्रा संभव है?

मैं यह तो नहीं कहता कि हो सकता है। भविष्य में टाइम मशीन के जरिए हमें समय यात्रा करने को मिले लेकिन अगर ऐसी मशीन बनती है। तो जरूर इसे काफी खुफिया तरीके से तथा हाई सिक्योरिटी में रखा जाएगा। ताकि इसका इस्तेमाल अच्छे कामों के लिए किया जा सके. क्योंकि बढ़ते टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में हम देख सकते हैं कि टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल गलत कामों में तथा अच्छे कामों में दोनों में ही होता है। इसलिए अगर समय यात्रा करने वाली मशीन का अविष्कार होता है। तो भविष्य में उसकी देखभाल करना सबसे पहला कदम होना चाहिए।

दोस्तों आप टाइम मशीन के बारे में क्या सोचते हैं। अगर आपको समय यात्रा करने को मिले तो आप क्या करना चाहेंगे। कृपया कमेंट बॉक्स में बताइए। धन्यवाद!

2 comments

avatar
krunal sabhadiya delete 05 August, 2017

vishalji mera to yeh manna he ki hum bhutkal me to kabhi bhi nahi ja sakte kyo ki agar bhutkal me jakar kisi ni apne pita ya fir apne mata ka khun kar diya to uska kya hoga meto yahi soch raha hu,
kisi bhi insan ne ye galti kardi to uska hi bhavishya khatre me ho sakta he, or ab baat aati he bhavishya me jane ki to bhavishya me koi insan ja bhi gaya to vo kuch badal nahi sakta he sirf usse imagin kar sakta he.
or time travel me ek chij shayad sambhav ho sakti he ki ek brahmand se dusre brahman me janeki blackhole ki madad se par iske bareme bhi kuchh keh nahi sakte sahi kaha na mene vishal bro..

avatar
Vishal Jaiswal delete 05 August, 2017

Thank you! Krunal Sabhadiya Ji apna vichar share karne ke liye. Hum sabhi logo ki thought alag alag hai... par hum log ki ichhayein hamesha ek hoti hai.

Hindi Study वेबसाइट पर आपका स्वागत है. कृपया! कमेंट बॉक्स में गलत शब्दों का उपयोग ना करें. सिर्फ ऊपर पोस्ट से संबंधित प्रश्न या फिर सुझाव को लिखें. धन्यवाद!

EmoticonEmoticon